फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता में रहते हुए कुछ नहीं किया, अब किसानों को भड़का रहे : सूर्य प्रताप शाही

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि जो लोग पहले सत्ता में रहते हुए किसानों के लिए कुछ नहीं कर सके, वही आज किसानों को भड़काने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2016 से अब तक नलकूप वाले 14.50 लाख किसानों के बिजली बिल माफ किए गए हैं। जिसे सरकार अपने खजाने से भर रही है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सोमवार को कछवां स्थित रामकिंकर उपाध्याय विद्यालय में आयोजित किसान मेले में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में तिलहन के उत्पादन का दायरा बढ़ाया गया है। किसानों को दलहन व तिलहन के बीज भी मुफ्त में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है, जिसके लिए तिलहन उत्पादन की विशेष योजना चलाई गई है।उन्होंने बताया कि 2017 से पहले बुंदेलखंड में पानी के लिए त्राहिमाम मचा हुआ था। जब सपा की सरकार थी, उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे के माध्यम से टैंकर से पानी भेजवा कर पानी की किल्लत को दूर किया था। प्रदेश में खाली विधानसभा सीटों पर आने वाले समय में होने वाले उपचुनाव को लेकर विपक्ष पर हमला करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन से कभी भी किसान और देश का भला नहीं हो सकता है। जब सत्ता में थे तो किसानों के लिए कुछ नहीं किया और अब किसान भाइयों को भड़काने की नाकाम कोशिशें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में महिलाओं को एक लाख खटाखट देने का झूठा वादा किया गया। चुनाव के बाद कांग्रेस के कार्यालयों पर जनता ने लाइन लगाकर पैसा मांगने का काम किया। उन्होंने लोगों को कांग्रेस के झूठे वादों से दूर रहने को कहा। सपा पर निशान साधते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि दीपावली पर मां लक्ष्मी साइकिल पर बैठकर नहीं आने वाली है, मां लक्ष्मी कमल के फूल पर बैठकर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें