फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान को ही समाप्त करने का हो रहा प्रयास, इसे बचाना है: अविनाश पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि देश के संविधान को समाप्त करने की साजिश की जा रही है। उसे हर हाल में बचाना है। वे सोमवार को कछवां के गांधी इंटर काॅलेज में कांग्रेस की तरफ से आयोजित संविधान सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़े, वंचित व सभी वर्ग के लोगों को लोकतंत्र का अधिकार संविधान से ही मिलता है। सभी एकजुट होकर संविधान की सुरक्षा का संकल्प लें। कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है आम जनता पर पुलिस के अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। यह निंदनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार जनता को जाति और धर्म में बांट रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजेश तिवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों एवं व्यापारियों को ठगने का काम कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह सरकार बुलडोजर वाली सरकार है। आरोप सिद्ध होने से पहले ही लोगों का घर बुलडोजर से गिराया जा रहा है। अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार संविधान की सुरक्षा के लिए कृतसंकल्पित है। राहुल गांधी गरीबों, मजदूरों, कामगारों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानने और उसके समाधान के लिए उनकी बात संसद तक पहुंचाने का काम करते हैं। कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के नेता संविधान की सुरक्षा के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। प्रयागराज के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि भाजपा जाति से जाति और संप्रदाय से संप्रदाय को लड़ाने का काम कर रही है। अजय राय ने कहा कि मझवां विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन के फैसले के अनुसार ही प्रत्याशी घोषित होगा। अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल व संचालन राजेश तिवारी ने किया। इस दौरान मनीष मिश्रा, संजीव कुमार सिंह, मकसूद खान, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सरिता पटेल, भगवती प्रसाद चौधरी, राजन पाठक, शिव शंकर चौबे, छोटे खान, अर्चना चौबे, राजधर दुबे, प्रदीप सिंह, कमलेश दुबे, लाला मिश्रा आदि मौजूद रहे। इससे पहले कछवां रोड पर कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें