फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गृह और जलकर में नहीं होगी वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर की पहली बैठक बुधवार को देर रात तक चली। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में गृहकर और जलकर में कोई वृद्धि नहीं करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अनुपस्थित रहने पर मुख्य सफाई निरीक्षक से जोनल प्रभारी का प्रभार वापस लेने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र भी मौजूद रहे। बैठक में परिचय को लेकर कुछ तकरार हुई। इसके बाद विकास कार्यों पर चर्चा शुरू हुई। इस दौरान 15वें वित्त के नौ करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ गृहकर व जलकर में वृद्धि के प्रस्ताव को वापस लेकर इसमें कोई वृद्धि नहीं करने का निर्णय लिया गया।इसी प्रकार विंध्याचल में कांजी हाउस को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्णय भी लिया गया। बोर्ड की पिछली बैठक में सिटी क्लब को निजी हाथों में देने का निर्णय लिया था, उसे निरस्त कर सिटी क्लब को पालिका द्वारा ही संरक्षित करने का निर्णय लिया गया। सभासदों के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया कि नगर पालिका की जमीन पर जितने भी अतिक्रमण हैं, सभी को हटाया जाएगा।
संविदा कर्मियों को पूरे दिन का वेतन देने और उनसे काम लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में नहीं आने पर मुख्य सफाई निरीक्षक से जोनल प्रभारी का प्रभार वापस लेने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सफाई व अन्य मुद्दों पर सभासदों ने चर्चा की। सभासदों से उनके क्षेत्रों में आवश्यक कार्य के लिए प्रस्ताव भी मांगे गए। बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम से किया गया। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी व संचालन अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें