लालगंज। थाना क्षेत्र के धनावल गांव के पास साइकिल से गिरे एक व्यक्ति की बुधवार को शाम को मौत हो गई।
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बरकछा गांव निवासी 65 वर्षीय भोलानाथ यादव तेरहवीं के निमंत्रण पर धनावल गांव गए थे। शाम को साइकिल से घर लौट रहे थे। धनावल गांव पहुंचे थे कि अचानक साइकिल से गिरकर अचेत हो गए। सूचना पर बरकछा गांव से परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया ने बताया कि वृद्ध की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।