फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर नहीं कटेगा केक

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। बहुजन समाज पार्टी के विधान सभा चुनार के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक निजामुद्दीनपुर स्थित राम आसरे भारती के आवास पर शनिवार को हुई। कार्यकर्ताओं संग हुई बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मुख्य मंडल प्रभारी विंध्याचल भीमसेन राजभर ने पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आगामी 15 जनवरी को आयोजित जन्मदिन तैयारियों की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष अलगुराम भारती ने कहा कि बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर कहीं कोई केक नहीं कटा जाएगा। बल्कि अपने घर ,सेक्टर, जिले आदि पर नीला झंडा के साथ नीली बत्ती जलाकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में इकठ्ठा होकर जन कल्याणकारी दिवस के रूप में बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन मनाने काम करें। बैठक में राम प्रकाश पटेल, प्रो. शिवकुमार, दीनानाथ एडवोकेट, श्रीकांत, रामआसरे भारती, रामफल, प्रमोद बौद्ध, एकलाख सिद्दीकी, इस्तियाक अंसारी, अपर्णाभाव पाठक आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें