मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अध्यक्ष, सचिव समेत विभिन्न पदों पर नामांकन किया गया। नामांकन के बाद एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रमेश चंद्र श्रीवास्तव व सदस्य कमला प्रसाद श्रीवास्तव, आद्या प्रसाद सिंह ने नामांकन पत्रों की जांच की। जांच के बाद सभी पद के प्रत्याशियों का नामांकन पत्र सही पाया गया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए अभयराज सिंह, उमाकांत पांडेय, संजय मालवीय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अजय श्रीवास्तव, सुनील जायसवाल, सचिव पद के लिए अवधेश कुमार द्विवेदी, गणेश दत्त तिवारी, जंगबहादुर सिंह व विमल चंद्र यादव, उपसचिव प्रशासन पद के लिए आशीष कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार पांडेय, सुरेश कुमार, उपसचिव प्रकाशन पद के अमरेश सोनकर, नीरज कुमार तिवारी लेखानिरीक्षक पद के लिए इरशाद अहमद, ओमारनाथ दूबे, ताड़केश्वर पांडेय, उपसचिव पुस्तकालय पद के लिए अखिलेश अग्रहरी, प्रदीप मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जांचो के बाद सभी प्रत्याशियों के पर्च वैध पाए गए। किसी भी प्रत्याशी द्वारा अपना पर्चा वापस नहीं लिया गया।
कोषाध्यक्ष पद पर पर कौशल कुमार त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर नीरज चौबे, सदस्य कार्यकारिणी 25 वर्ष पर सतीश कुमार सिंह, श्याम बिहारी तिवारी, शिवाकान्त दूबे, अजय कुमार दूबे, अवधेश कुमार मिश्रा, शिवनरेश सिंह, सदस्य कार्यकारिणी (3) 15 वर्ष से उपर में सुरेश कुमार दूबे, मनोज केशरी, अवधेश कुमार द्विवेदी, व सदस्य कार्यकारिणी (3) सात वर्ष से उपर में दिनेश कुमार उपाध्याय, पीयूष अग्रवाल, मनीष कुमार श्रीवास्तव नामांकन पत्र दाखिल किया गया। सभी सदस्यों के नामांकन पत्र वैध पाये गए। इन पदों पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा नामांकन नहीं किया गया। जो निविरोध निर्वाचित हुए। नामांकन प्रकिया में एल्डर्स कमेटी के साथ सहभागिता निभाने वाले कार्यवाहक अध्यक्ष शिव कुमार पांडेय, सचिव संजय कुमार चौधरी, संजय कुमार उपाध्याय, वैष्णवदास उपाध्याय, प्रेमभूषण तिवारी, प्रवीण कुमार दीक्षित, लालजी सिंह, रामकृष्ण द्विवेदी, रूप नारायण अग्रहरी, मनीष कुमार सिंह, अंकित त्रिपाठी आदि रहे।
चुनार तहसील में विभिन्न पदों पर 28 नामांकन पत्रों की बिक्री
चुनार। तहसील में नवयुवक अधिवक्ता समिति के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। पहले दिन कुल 28 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। समिति के चुनाव के तहत 19 और 20 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए शिवशंकर सिंह, सुनील मिश्र और शीतला प्रसाद यादव ने नामांकन पत्र लिया है। महामंत्री पद के लिए रामबिलास सिंह और प्रदीप सिंह ने दावेदारी पेश की है। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दो, संयुक्त मंत्री के लिए पांच, कोषाध्यक्ष के लिए दो, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए आठ तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए तीन अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र लिया। बार भवन में 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। इस दौरान एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ द्विवेदी सहित सदस्य श्याममुरारी सिंह, नंद किशोर सिंह, कल्लू सिंह और अखिलेश सिंह मौजूद रहे।