फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर बाद निकली धूप, ठंड व गलन से नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आसमान में छाए बादलों के बीच बुधवार को दोपहर बाद धूप निकली। लेकिन धूप का असर नहीं रहा। ठंड और गलन दिनभर बरकरार रही। पिछले दिनों हुई बारिश से गलन व ठंड बढ़ गई है। दिनभर लोग ठिठुरते दिख रहे। ठंड के चलते घरों के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था न होने से राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन के अलावा बस स्टैंडों पर यात्री अलावा के बिना परेशान हो रहे। यात्रा के दौरान बसों में टूटी खिड़कियां यात्रियों के परेशानी का कारण बनी हुई हैं। जिगना: क्षेत्र में शुरू हुई शीतलहर से लोग बेहाल हैं। धार्मिक स्थलों, अस्पतालों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के आसपास अलाव की व्यवस्था न होने से लोगों में रोष है। गोनौरा, मनिकठी व गोगांव सहित कुछ स्थानों पर ग्राम प्रधानों की ओर से कुछ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें