देहात कोतवाली के गुरसंडी में करंट से मृत बेबी गुप्ता की फाइल फोटो। स्रोत- परिवार
मिर्जापुर। गुरुसंडी गांव के पास एक पैथोलॉजी के बोर्ड में उतर रहे करंट की चपेट में आकर शुक्रवार की सुबह पांच बजे टहलने के लिए निकलीं बेबी गुप्ता (35) और उनका कुत्ता करंट की चपेट में आ गए।
राहगीरों ने दोनोें को किसी तरह से बोर्ड से अलग किया। इससे बाद महिला को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में पालतु कुत्ता भी मर गया। गुरुसंडी पीएचसी के सामने एक निजी पैथोलॉजी का बोर्ड लगा है। गुरुसंडी निवासी बेबी गुप्ता सुबह पांच बजे टहलने निकलीं थी। कुत्ता टहलने के दौरान पैथोलॉजी के बोर्ड के पास चला गया। जहां उसके गले में लगे लोहे की चेन पैथोलॉजी सेंटर के बोर्ड में छू गया। इससे कुत्ता और महिला दोनों करंट की चपेट में आ गए।