फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हलिया में सुबह हुई बूंदाबांदी, शाम को गिरे ओले

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया क्षेत्र में शुक्रवार को तेज गरज चमक के साथ ओले गिरे। तेज हवा के चलते खेतों में फसल लोट गए। आम के बौर गिर गए। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह क्षेत्र में बूंदाबादी हुई। कुछ ही देर बाद ही मौसम साफ होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
शाम होते ही अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। हलिया क्षेत्र के पौडी रामपुर, हरबरा, सूरजगढ़, गौरवा, पर्सिया, महोखर पटपरा, बरया में ओला गिरने से गेहूं सरसों,मसूर, अलसी, चना, आदि फसलें बर्बाद हो गई। आम एवं महुआ गिर गए।
विज्ञापन

खेत में गेहूं, जौ, सरसों, चना, मटर, मसूर, जौ आदि दहल और तिलहन फसलें पककर तैयार हैं। फसलों की कटाई और मड़ाई कार्य में किसान जुटे हुए हैं।
शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने बताया शनिवार तक बादलों की आवाजाही रहेगी। बूंदाबादी हो सकती है। तेज बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें