फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सोनभद्र और प्रयागराज मार्ग की बसों पर रही ज्यादा भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रक्षाबंधन पर्व पर सुबह से ही रोडवेज परिसर में यात्रियों की भीड़ लगने लगी। नि:शुल्क यात्रा के चलते रोडवेज परिसर में सबसे अधिक भीड़ महिला यात्रियों की रही। जैसे ही कोई बस आ रही थी, उससे यात्रियों के उतरते ही दूसरे लोग खिड़की आदि से सामान फेंककर सीट कब्जा करने की कोशिश करने लग रहे थे। बसों में यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ सोनभद्र-राबर्ट्सगंज मार्ग पर रही। इसके बाद प्रयागराज और वाराणसी मार्ग पर लोग सफर कर रहे थे।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए सरकार की तरफ से नि:शुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। इसे देखते हुए मिर्जापुर डिपो की 72 बसों को विभिन्न मार्गों पर लगाया गया है। बसों में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। मिर्जापुर डिपो की जो बसें लग रही थीं, वह तुरंत यात्रियों से भर जा रही थीं। सोनभद्र, राबर्ट्सगंज, घोरावल मार्ग पर सबसे अधिक भीड़ रही। इसके बाद प्रयागराज और वाराणसी मार्ग की बसों में भीड़ दिखी। मिर्जापुर डिपो की 72 बसों के अलावा अन्य डिपो की काफी संख्या में बसें लगी रहीं। प्रयागराज के जीरो डिपो की बस भी मिर्जापुर आ रही थी। रोडवेज परिसर में जैसे ही किसी अन्य डिपो की बस आती थी, सवारी उतरने से उस रूट के यात्री खिड़की से ही सामान फेंककर सीट कब्जा कर ले रहे थे। सोनभद्र रूट यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण तमाम लोगों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा था। रोडवेज के एआरएम एसके सेठ ने बताया कि प्रतिदिन छह से सात हजार यात्री सफर करते थे। बुधवार को 20 से 25 हजार यात्रियों द्वारा यात्रा किए जाने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें