फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: संस्कृत भाषा ही नहीं संस्कृति भी है

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय महाविद्यालय में आयोजित संस्कृत सप्ताह महोत्सव का बुधवार को प्रसार व्याख्यान एवं संस्कृत गीत प्रतियोगिता के साथ समापन हुआ। मुख्य वक्ता प्रोफेसर माधवी शुक्ला ने कहा कि संस्कृत मात्र एक भाषा नहीं, बल्कि संस्कृति है।
विज्ञापन

इसके पूर्व महोत्सव के संयोजक डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। समापन समारोह की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप नारायण डोंगरे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। किरण पाल एवं शिखा तिवारी ने मां सरस्वती की वंदना की। इसके बाद महाविद्यालय की छात्राएं साइबा, रंजना एवं रुचि ने कुलगीत प्रस्तुत किया। स्वागत गीत प्रीति यादव, सुमन यादव एवं प्रतीक्षा यादव ने प्रस्तुत किया। निबंध प्रतियोगिता में साहिब बानो प्रथम, आकांक्षा यादव द्वितीय तथा पूजा प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिखा तिवारी ने प्रथम, प्रतीक्षा यादव ने द्वितीय व रूबी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में प्रतीक्षा यादव प्रथम, किरण पाल तथा पूजा प्रजापति ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा स्वाति वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संस्कृत गीत प्रतियोगिता में साहिबा बानो प्रथम, प्रतीक्षा यादव द्वितीय व प्रीति यादव एवं शिखा तिवारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पी एन डोंगरे, संचालन डॉ. शेफालिका राय व धन्यवाद ज्ञापन बीएड विभाग के डॉ. दीपक सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. राजेश कुमार दुबे, डॉ. कुसुम लता, डॉ. नलिनी सिंह, डॉ. रीता मिश्रा, डॉ. शिखा तिवारी, डॉ. वकार राजा, डॉ. लता, डॉ. अदिति सिंह, डॉ. सत्येंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. अवधेश कुमार यादव, कुर्बान अली, पारस, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें