फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अगले दो से तीन दिन में जिले में हो सकती है झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
धूप और छांव के बीच पूरे जिले में इन दिनों उमस भरी गर्मी है। उमस के चलते बढ़ी गर्मी से आम जन जीवन परेशान है। चार दिन पहले मंगलवार की रात में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली थी। लेकिन उसके बाद से ही तेज धूप के चलते उमस फिर से बढ़ गई है। यदि यहीं हाल बना रहा तो स्थिति और भी खराब हो सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले दिनों मंगलवार को जिले में प्री-मानसून से लोगों को लू से राहत तो मिल गई, लेकिन उमस भरी गर्मी का अब भी कहर जारी है। मौसम विभाग कि मानें तो चार दिन पहले मंगलवार को प्री-मानसून मध्य प्रदेश की ओर से आया था। जबकि हमेशा उत्तर प्रदेश में मानसून बंगाल की खाड़ी से बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करता है। जो कि इस समय सुस्त पड़ गया है।
हालांकि अगले दो से तीन दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इन दिनों दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मानसून सक्रिय हो गया है। जनपद में भी अगले दो से तीन दिनों में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें