फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकान में चोरी, सीसी कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के नदिहार शाहगंज तिराहे पर स्थित किराना की दुकान में बुधवार की रात चोरी हो गई। क्षेत्र के निकरिका गांव निवसी दिनेश गुप्ता की नदिहार शाहगंज तिराहे पर भी मकान है। वहां पर उसकी किराना की दुकान है। दुकान बंद कर वह घर में सोने चले गए। आलू और नमक दुकान के बाहर बरामदे में ही रखा था। बुधवार की देर रात आए चोर एक बोरी नमक और दो बोरी आलू चोरी कर ले गए। सुबह दुकान खोलने के लिए दिनेश पहुंचा तो नमक और आलू की बोरी चोरी का पता चला। उसके बगल में मंगरू पटेल और महादेव केशरी की भी दुकान है। उनके यहां पर सीसी टीवी कैमरे लगे हैं। कैमरे में देखा गया तो चोर आलू और नमक चोरी करते हुए दिखाई दिए। पुलिस के मुुताबिक चोरी की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें