फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिलाधिकारी आवास के सामने मकान में ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के विसुंदरपुर स्थित जिलाधिकारी आवास के सामने रविवार की शाम चोर मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत कीमती सामान उठा ले गए। रात में घर पहुंचे मकान मालिक को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के विसुंदरपुर निवासी अतुल कुमार का मकान जिलाधिकारी आवास के सामने सड़क किनारे स्थित है। अतुल ने बताया कि वे रविवार को किसी काम से भदोही गए थे। उनके परिवार के लोग मकान के पीछे ही दूसरे मकान में चले गए थे। शाम को चोर मकान का ताला तोड़ घर में अंदर घुसे। मकान के अंदर दूसरे तल पर कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर तिजोरी में रखे आठ हजार रुपये नकद के अलावा आभूषण आदि उठा ले गए। रात करीब नौ बजे जब बे मकान पर पहुंचे तो ताला टूटा था। अंदर कमरे में सारे सामान बिखरे पड़े थे। आलमारी में नकदी और आभूषण नहीं थे। सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच पड़ताल कर चली गई। शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि विसुंदरपुर स्थित एक मकान में चोरी की सूचना मिली है। मौके पर जांच के लिए टीम भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें