मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के जंगीरोड स्थित एक निजी कंपनी के गार्ड की अचानक तबीयत खराब होने पर उसे मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। क्षेत्र के पेहटी का चौराहा निवासी अखिलेश गुप्ता (38) जंगीरोड में एक निजी कंपनी में गार्ड था। दोपहर में वह खाना खा रहा था, तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।