हलिया। नक्सल प्रभावित गांव हर्रा मतवार के जंगल में शनिवार को सीओ उमाशंकर सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ कांबिग की। सीओ ने चरवाहों व ग्रामीणों को अपना व प्रभारी निरीक्षक का सीयूजी नंबर दिया। कहाकि अगर जंगल में कोई संदिग्ध दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह, एसआई सुभाषचंद्र यादव, श्यामनारायण यादव सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।