मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के बलहरा मोड़ के पास सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक सवार युवक सड़क किनारे घायलावस्था में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन उसे मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां मृत घोषित कर दिया गया। लालगंज थाना क्षेत्र के हर्दी मिश्र गांव निवासी शुभम कुमार (20) मुंबई में रहकर निजी कंपनी में काम करता था। लाकडाउन के दौरान वह 11 मई को मुंबई से घर लौटा। वह सोमवार को बाइक से देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा स्थित बुआ के घर जा रहा था। रास्ते में बलहरा मोड़ के पास सड़क किनारे वह घायलावस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि उसके शरीर पर चोट का निशान नहीं है। ऐसे में परिजनों उसकी मौत पर आशंका जताई।