पड़री (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र पहाड़ा झिंगुरा रेलवे स्टेशन के बीच पचपुलवा के पास रेलवे लाइन पर शुक्रवार की सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव रेलवे लाइन के पास मिला। गांव के लोग जब उधर गए तो लाश देखते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शिनाख्त में जुट गई। युवक की शिनाख्त क्षेत्र के इमरती गांव निवासी मखड़ू (30) पाल पुत्र नरेश पाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
वह गांव से तीन किलोमीटर दक्षिणी की ओर अपने खेत में बने पाही पर पांच वर्ष से परिवार के साथ रहता था। उसका शव शुक्रवार को पचपुलवा के पास रेलवे लाइन पर मिला। मृृतक को तीन बच्चे हैं। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।