फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूप निर्माण करने वाले श्रमिकों का लिया गया बयान

Wed, 22 Feb 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
पूछताछ करती सीबीआई
विज्ञापन

विज्ञापन
मनरेगा घोटाले की जांच करने सीबीआई टीम मंगलवार को हलिया ब्लॉक पहुंची। सीबीआई टीम डिप्टी एसपी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने ब्लॉक के बंजारी कला गांव में कूप निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों का बयान दर्ज किया। इसके बाद ब्लॉक पहुंच कर अभिलेखों को अपने कब्जे में लिया और टीम जिला मुख्यालय लौट गई। 

सीबीआई टीम ने वर्ष 2008 में डिहवा पाल बस्ती में तीन लाख 96 हजार और गोहिया पाल बस्ती में भी लगभग तीन लाख 96 हजार की लागत से हुए कूप निर्माण से संबंधित श्रमिकों का बयान लिया। कूप निर्माण में काम करने वाले 40 श्रमिकों से सीबीआई टीम को पूछताछ करना है लेकिन मंगलवार को मात्र दस श्रमिकों से ही पूछताछ हो सकी। इस दौरान कुछ महिला श्रमिकों ने बताया कि उन लोगों ने कूप में निर्माण में काम नहीं किया है जबकि मस्टर रोल में उनका नाम भी दर्ज है। इसके बाद लगभग ढाई बजे सीबीआई टीम ब्लॉक मुख्यालय पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक पर विभिन्न गांवों में क्षेत्र पंचायत से हुए कार्याें के जॉब कार्ड रजिस्टर को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद टीम जिला मुख्यालय लौट गई। सीबीआई के डिप्टी एसपी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2007 से 2010 के बीच क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए गए कार्यों की जंाच चल रही है। श्रमिकों के बयान के बाद ब्लॉक के अभिलेखों और बैंक के अभिलेखों का मिलान किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें