फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शिलान्यास के साथ ही ऑटो स्टैंड और वेंडिंग जोन का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित ऑटो स्टैंड और वेंडिंग जोन का काम शिलान्यास के साथ ही मंगलवार को शुरू हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने मंगलवार को नगर पालिका क्षेत्र के पांच वार्डों में सात विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के संगमोहाल, बथुआ, डंगहर, पुरानी दशमी और बरौंधा वार्ड में वेंडिंग जोन, ऑटो स्टैंड, आरसीसी तथा इंटरलॉकिंग सड़क, नाली और रिटेनिंग वाल के निर्माण के काम होने हैं। इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने विधि-विधान से पूजन कर शिलान्यास किया। डंगहर वार्ड में संगमोहाल ओवर ब्रिज के नीचे ऑपो स्टैंड के निर्माण के साथ ही आयुक्त कार्यालय के सामने पथ विक्रेताओं के लिए वेंडिंग जोन भी बनाया जाएगा। नगर के संगमोहाल, बथुआ, पुरानी दशमी और बरौंधा वार्ड में इंटरलॉकिंग तथा सीसी रोड, नाली की मरम्मत आदि के कार्य कराए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष ने लोगों की मांग पर 15वें वित्त से ये काम कराए जा रहे हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। डंगहर वार्ड में वेंडिंग जोन और ऑटो स्टैंड बनाया जा रहा है। इससे पथ विक्रेताओं और ऑटो चालकों को सहूलियत होगी। इस दौरान सभासद शिवम कुमार, सतीश उपाध्याय, इंद्रजीत सिंह पटेल, संदीप तिवारी, हुकुम चंद मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें