फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रही थी छात्रा, ट्रक की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। नकहरा पुल के पास परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रही छात्रा ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों और ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


गरिमा दूबे (21) पुत्री अजय कुमार दूबे निवासी जलालपुर माफी कैलहट स्थित रामललित सिंह महाविद्यालय में बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा थी। छात्रा परीक्षा देकर दोपहर लगभग 12 बजे साइकिल से घर लौट रही थी। रास्ते में नकहरा पुल के पास पीछे से आ रहे अनाज लदे ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने भग्गल की मड़ई के पास नकहरा मार्ग पर जाम लगा दिया। उधर, घटना और जाम की जानकारी मिलते ही कोतवाल नरेन्द्र कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन घटना स्थल पर जिलाधिकारी को बुलाने तथा मुआवजा की मांग पर अड़े रहे। कुछ देर बाद एसडीएम राजेश वर्मा, तहसीलदार योगेन्द्र शरण शाह और पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह भी पहुंच गए। एसडीएम के समझाने तथा सरकारी सहायता दिलाने के आश्वासन पर शाम करीब पौने चार बजे जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें