फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ब्रेक बाइंडिंग के चलते जाम हुआ पहिया, ट्रेन से निकला धुआं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह डाउन लाइन पर आ रही डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग के चलते पहिया जाम हो गया। रगड़ के कारण पहिए से धुआं निकलने लगा। इससे ट्रेन के बोगी में धुंआ फैल गया। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पहुंचने पर ट्रेन को रोक दिया गया। मिर्जापुर स्टेशन पर ट्रेन का स्टापेज भी है। विंध्याचल से आई मैकेनिकल टीम ने मरम्मत की। इसके बाद ट्रेन एक घंटे 25 मिनट बाद मिर्जापुर स्टेशन से आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

डाउन लाइन पर बृहस्पतिवार को सुबह आ रही डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के इंजन के बाद की बोगी के पहिए में विंध्याचल और मिर्जापुर के बीच ब्रेक बाइंडिंग हो गई। इसके चलते पहिया जाम होने लगा। रगड़ के कारण धुआं निकलने लगा। मिर्जापुर स्टेशन पर स्टापेज था तो ट्रेन को सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर रोका गया। ट्रेन रुकने पर बोगी से यात्री नीचे उतर गए। ब्रेक बाइंडिंग के चलते पहिया जाम हो गया था। आरपीएफ और जीआरपी के अलावा रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। विंध्याचल से मैकेनिकल टीम बुलाई गई। टीम ने आकर ब्रेक बाइंडिंग की समस्या दूर की। एक घंटे 25 मिनट बाद सुबह नौ बजकर 52 मिनट पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। जब तक ट्रेन रुकी थी, प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर आने वाली ट्रेनों को प्लेटफाॅर्म नंबर एक से रवाना किया गया। रेलवे के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण पहिया से धुंआ निकलने लगा था। ट्रेन को मिर्जापुर स्टेशन पर रोका गया। जहां ट्रेन के पहिए से ब्रेक बाइंडिंग की समस्या दूर करने के बाद ट्रेन को आगे के रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें