फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश होने से मौसम हुआ सुहाना

Wed, 06 Jul 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
नगर में मंगलवार को हो रही झमाझम बारिश के दौराने गुजरते लोग। - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
झमाझम बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट होने से मंगलवार को मौसम खुशगवार हो गया। इंद्रदेव के मेहरबान होने से जहां किसान खुशी से फूले नहीं समां रहें, वहीं कहीं धान की नर्सरी डालने का काम तो कहीं धान की रोपाई जोर पकड़ने लगी है।
विज्ञापन


सोमवार की रात व मंगलवार को हुई बारिश के बाद नगर के कई इलाकों में जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। 


विगत कई दिनाें से हो रही झमाझम बारिश से जहां क्षतिग्रस्त नालियां उफान मारने लगी, वहीं जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से गलियों व सड़कों सहित मैदानाें में बारिश का पानी एकत्रित हो गया।

सोमवार की रात भर रुक रुक कर हो रही बारिश के बाद मंगलवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा था। सुबह के समय हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


रुक रुक कर हो रही बारिश ने मानसून आने का पूर्णरूप से एहसास करा दिया। बरसात के बाद विंध्याचल सहित नगरीय इलाकों में नालियों से गंदा पानी सड़कों फैले होने से राहगीराें को आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ा।

नगर के सदर तहसील परिसर, बीएलजे ग्राउंड, जुबिली इंटर कालेज के मैदान सहित संगमोहाल, जिला कारागार परिसर, भटवा की पोखरी, आर्यकन्या रोड सहित पुतलीघर, विंध्याचल के बरतर तिराहा सहित कई अन्य स्थानों पर जलभराव हो गया था, जिससे कुछ घंटों तक राहगीराें का आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन



नगर सहित विंध्याचल की क्षतिग्रस्त नालियों को ठीक नहीं कराए जाने से बारिश बाद नालियां ओवरफ्लो करने लगी। इससे  गंदा पानी घराें में घुसने लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें