फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मौसम ने ली करवट, गरज चमक के साथ हुई बारिश

विज्ञापन
देर शाम मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर अष्टभुजा के पास बारिश का दृश्य।- संवाद।
विज्ञापन
- मौसम का मिजाज देख फसलों को सहेजने में जुटे रहे किसान
विज्ञापन


मिर्जापुर। शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवा, गरज और चमक के साथ ही कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबादी से किसानों के होश उड़ा दिए। 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से चले हवा के बीच खेतों में काट कर रखी फसलें हवा में उड़ने लगे। सड़क पर उड़ते धूल के गुब्बार से राहगीर परेशान रहे। फतहां में सखौरा मार्ग पर मार्ग पर सड़क के बीचो बीच पेड़ की डाली टूटकर बिजली के तार पर लटक गई। इससे न सिर्फ आवागमन बाधित रहा बल्कि सखौरा से जुड़े शहर क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्रों में कई घंटे बिजली बाधित रही। मौसम के रुख को देख किसान फसलों सहेेजने में जुटे रहे।
विज्ञापन

मार्च में तीसरी बार मौसम के बदले मिजाज और बूंदाबादी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को बादलों के चलते न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हलिया, शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला गया। शुक्रवार को दोपहर बाद शाम 4 बजे के बाद आसमान में बादल छा गए धूल भरी तेज हवाएं चलने के साथ कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बूंदाबादी शुरू हो गई। इस समय क्षेत्र में गेहूं, चना और अरहर की फसल पककर तैयार है। कई स्थानों पर कटाई और मड़ाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। किसान सुरेश दूबे, लल्लन तिवारी, मंगलधारी मिश्रा आदि का कहना है कि तेज हवाओं के चलते खेतों में खड़ी फसल गिरने का खतरा बढ़ गया है। यदि बारिश तेज हुई तो कटी हुई फसल बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें