नगर के गिरधर चौराहे के पास में धूप से बचाव के लिए सिर ढककर गुजरते राहगीर, संवाद
मिर्जापुर। दो दिन से लगातार आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। हालांकि शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट बदली और तेज धूप से शहर से लेकर गांव तक की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
दोपहर होते-होते गर्मी का असर इतना बढ़ गया कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। जरूरी काम से बाहर निकले लोग गमछा, टोपी और छाते का सहारा लेते नजर आए। बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी आवाजाही कम रही। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कभी तापमान बढ़ रहा है तो कभी अचानक गिरावट दर्ज की जा रही है।
रात में हवा में नमी से राहत है, हालांकि दिन में धूप और उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार, दो-तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है। रात में नमी रहेगी, दिन में तेज धूप की संभावना है। संवाद