फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचकर घटने लगा जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को शुरू हुई बारिश के बीच गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचकर घटने लगा है। इससे गंगा के तटवर्ती इलाकों के गांवों में बसे लोगों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार को सुबह 10 बजे तक गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर से पहले 76.530 मीटर पर स्थिर रहा। दोपहर 12 बजे से आधा सेमी प्रति घंटे तथा शाम चार बजे से दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से पानी घटने लगा। जलस्तर शाम चार बजे 76.45 मीटर पहुंच गया।
विज्ञापन

बाढ़ के चलते छानबे, कोन व नरायनपुर ब्लाॅक की कई बस्तियां और घर पानी से घिर गए हैं। रास्तों पर पानी भर जाने से कई बस्तियों में आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। केवल नाव ही सहारा बना हुआ है। विंध्याचल क्षेत्र में गोसाईंपुरवा मौर्य बस्ती मार्ग पर सड़क पर पानी भर जाने से संपर्क टूट गया है। बस्ती के लोग नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं। जिगना क्षेत्र में गंगा में पानी बढ़ने के साथ ही कर्णावती नदी में उफान आ गया है। इससे अकोढ़ी-बबुरा मार्ग पर रेलवे पुल के नीचे पानी भर गया है। भटेवरा-विजयपुर मार्ग पर बने रपटा से काफी ऊपर पानी बहने से कई गांवों से संपर्क टूट गया है। नाव के सहारे लोग आवागमन कर रहे हैं। छानबे क्षेत्र में निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर जाने से गौरा परमानपुर, अकोढ़ी, महडौरा, देवरी, बिरोही, अरंगीसरपत्ती, भटेवरा , गाजीपुर, बलापुर, कठवइया, रैपुरी, खम्हरियाकला, गोड़सर, बबुरा, चेहरा, काशीसरपती आदि गांवों में फसलें पानी में डूब गई हैं। कोन ब्लॉक के चेतगंज क्षेत्र में बाढ़ के चलते हरसिंहपुर, मल्लेपुर के अलावा लखनपुर, मवैया, जगदीशपुर, मल्लेपुर, हरसिंहपुर, तिलठी, मिश्राधाप, अनुरुद्धपुर पूरब पट्टी, अनुरुद्धपुर पश्चिम पट्टी, धौरहरा, सेमरा व खुलुआ आदि गांवों में पानी पहुंचने से फसलों को लेकर किसान चिंतित हैं। सीखड़ क्षेेत्र के फुलहा, प्रेमापुर, रामगढ़, धन्नूपुर, बिदापुर, मझरा कला, सीखड़, गौरैया, घमही, विट्ठलपुर, मवैया, मिसिरपुरा, खानपुर, मेड़िया, भुवालपुर, अदलपुरा, बटौवा आदि गांवों के सिवान में पानी पहुंच गया था। फुलहा, मझरा कला में काफी संख्या में किसानों की सब्जी की खेती पानी में डूबकर नष्ट हो गई। पड़री क्षेत्र के बेलवन नदी, गुरखूली नदी सहित छोटे बड़े नालों के सहारे निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैल रहा था। बाढ़ के चलते बेलवन, कठिनई, पकरी का पुरा, गढ़ठौली में सड़क पर पानी आ गया। इससे ग्रामीण परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें