फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एक घंटे में आधा सेंटीमीटर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
बरियाघाट ​में गंगा का दृश्य।-संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। गंगा के जलस्तर में फिर से बढ़ाव शुरू हो गया है। शनिवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर एक घंटे में आधा सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा था। बाढ़ कंट्रोल रूम के मुताबिक शनिवार शाम गंगा का जलस्तर 65.830 मीटर दर्ज किया गया, जबकि सुबह आठ बजे यह 65.770 मीटर था। सुबह से शुरू हुए जलस्तर में बढ़ाव के कारण तटवर्ती इलाकों में पिछले साल की तरह चिंता बढ़ने लगी है। हालांकि, गंगा का जलस्तर अभी चेतावनी बिंदु से काफी नीचे है। जिले में गंगा का चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर तथा खतरे का निशान 77.724 मीटर निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें