फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शाम छह से रात एक बजे तक बढ़ता रहा जलस्तर, दोपहर दो बजे से घटाव शुरू

विज्ञापन
बाढ़ के पानी में डबूी बरियाघाट में सीढि़यां।- संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। गंगा के जलस्तर में घटाव-बढ़ाव का क्रम मंगलवार को जारी रहा। बुधवार को भी दिन भर अनिश्चितता बरकरार रही। मंगलवार की शाम चार बजे तक तीन घंटे में एक सेंटीमीटर की रफ्तार से 24 घंटे में आठ सेंटीमीटर पानी बढ़ गया था। शाम छह बजे राहत भरी खबर आई। जलस्तर 76.680 मीटर पर चेतावनी बिंदु पहुंचने से पहले गंगा स्थिर हो गई। फिर शाम छह बजे के बाद आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा में छठवीं बार बढ़ाव शुरू हो गया। रात एक बजे से गंगा 76.710 मीटर पर फिर से स्थिर हो गईं। बुधवार को दोपहर दो बजे के बाद से आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में घटाव शुरू हो गया। शाम चार बजे तक गंगा का जलस्तर 76.70 मीटर तक जलस्तर पहुंच गया। चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर और खतरे का निशान 77.724 मीटर है।
विज्ञापन



कोन ब्लॉक के हरसिंहपुर और मल्लेपुर में आवागमन के लिए चलने लगी नाव
मिर्जापुर। छानबे, कोन व सीखड़ ब्लॉक में समस्याएं कम नहीं हुई हैं। कोन ब्लॉक के हरसिंहपुर और मल्लेपुर में बाढ़ के पानी से कई घर घिरे हैं। पाही तक पहुंचने के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। गंगा में आई बाढ़ कर्णावती नदी के रास्ते पानी अकोढ़ी गांव सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ जाने से सीखड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगरहा में पानी पहुंच गया है। इससे कर्मचारियों को परेशानी हो रही है।

बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का एसडीएम सदर ने लिया जायजा
मिर्जापुर। एसडीएम सदर गुलाबचंद ने बुधवार को कोन ब्लॉक क्षेत्र के हरसिंहपुर और मल्लेपुर में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की। एसडीएम ने बताया आपदा में प्रशासन लोगों के साथ है। हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन






24 घंटे में एक डिग्री लुढ़का पारा, तेज धूप से फिर बढ़ी उमस
मिर्जापुर। आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण बीते 24 घंटे में एक डिग्री अधिकतम और न्यूनतम तापमान कम हो गया है। हालांकि उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। तेज धूप के कारण धान की फसल सूख रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। अभी अच्छी बारिश के संकेत नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें