फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कम हो रहा जलस्तर

विज्ञापन
नाव के सहारे कछवां, वाराणसी मार्ग के लिए सड़क आरपार करते ग्रामीण।- -संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पानी घटने से तटवर्ती क्षेत्रों में बसे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

पहाड़ी ब्लॉक क्षेत्र के बेदौलीकलां में नाव के सहारे छटहां, माधोपुर के ग्रामीण कछवां या वाराणसी की तरफ आवागमन कर रहे हैं।
24 घंटे में रविवार को शाम चार बजे तक गंगा का जलस्तर 75.49 मीटर पर पहुंच गया है। तटवर्ती क्षेत्रों में अब जगह-जगह लगे पानी व रास्तों पर फैले कीचड़ से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ी हैं। चेतगंज, गंगा के तटवर्ती गांवों में हरसिंहपुर और मल्लेपुर में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरसिंहपुर से गंगा घाट तक जाने वाला मार्ग कीचड़ से सना है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। अनिरुद्धपुर पूरब पट्टी से माजरा जाने में ग्रामीणों को दिक्कत हो रही रही है। जिगना, अकोढ़ी बबुरा मार्ग पर रेलवे पुल के नीचे अब भी पानी भरा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें