फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और सचिव बढ़ाएं अपने गांव की आमदनी : डीपीआरओ

विज्ञापन
गौरा में निर्मित सामान को देखते वि​भिन्न ग्राम पंचायत से आए ग्राम प्रधान और सचिव।- संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जिगना। छानबे क्षेत्र का मॉडल ग्राम पंचायत गौरा अब अन्य ग्राम पंचायत के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। डीपीआरओ के नेतृत्व में मंगलवार को विभिन्न ब्लाॅकों से आए प्रधान और सचिवों ने गौरा गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों को देखा। सिटी, कोन, मझवां, नरायनपुर, लालगंज, हलिया, जमालपुर, राजगढ़, पटेहरा आदि ब्लाॅक के विभिन्न पांच ग्राम पंचायत के प्रधान और सचिवों गौरा पहुंचकर हुए कार्यों का अवलोकन किया।प्रधानों और सचिवों ने विंध्य एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी ली। गौरा में ग्राम पंचायत की आय बढ़ाने के लिए वर्मी कंपोस्ट खाद, वर्मी वाश, धूप बत्ती, दियली आदि कैसे तैयार की जा रही है इसके बारे में सचिव अभिषेक पाराशर व विनोद कुमार सिंह ने जानकारी दी। भ्रमण के पश्चात ग्राम पंचायत सचिवालय में कार्यशाला हुई। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने ग्राम पंचायत में इसी तर्ज पर कार्य करने की नसीहत दी। कहा लगन व मेहनत से किया गया कार्य कभी असफल नहीं होता। जिला समन्वयक एसबीएम विनोद कुमार श्रीवास्तव ने भी गांव की आय बढ़ाने के लिए कई टिप्स दिए। इस दौरान बीडीओ राम पाल, प्रभारी एडीओ पंचायत बृजेश कुमार सिंह, अभिषेक पाराशर सहित ग़ुलाम रसूल, श्रीकृष्ण उपाध्याय, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें