फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से करें निस्तारित : सीडीओ

विज्ञापन
शहरनामा की फोटो--विकास भवन सभागार में अपनी समस्याएं सुनाते किसान।-संवाद। - फोटो : 1
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन आडिटोरियम में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में विभिन्न ब्लाॅकों से आए किसानों ने बिजली, पानी, सड़क और सिंचाई का मुद्दा उठाया। जिला विकास अधिकारी विशाल कुमार ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण करने का निर्देश दिया। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार सिंह पटेल ने पूर्व में आए मामलों को पढ़कर सुनाया। साथ ही कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दौलत सिंह नरायनपुर ब्लाक क्षेत्र में बहादुरपुर से रेलवे अंडर पास तक लगभग 500 मीटर तक जर्जर मार्ग का मुद्दा उठाया। कहा प्रतिदिन स्कूली बच्चों एवं जनता का आना-जाना होता है। बरसात के दिनों में बच्चे गिर जाते है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी धान खरीफ पोर्टल बंद होने से किसानों की हो रही परेशानी गिनाई। बगही ग्राम प्रधान रेशू पटेल ने जमालपुर माफी, चित्ररहा में कटान का मामला उठाया। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण का भरोसा दिया। इस दौरान परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव, एआर कोआपरेटिव अमित कुमार पांडेय अग्रणी जिला प्रबंधक सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें