फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृदा परीक्षण की उपयोगिता बताई

Sun, 06 Dec 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 जिसमें कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को मृदा की              उपयोगिता और अच्छे पैदावार करने के बारे में विस्तार से बताया गया।

किसानों  को मृदा परीक्षण करा कर अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विश्व मृदा दिवस पर किसानों को मृदा स्वास्थ कार्ड का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर केन्द्र पर जैविक कीटनाशी की प्रदर्शनी भी  लगाया गया। जिसमें किसानों को जैविक कीटनाशी के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न पं. महामना मदनमोहन मालवीय जी के चित्र पर अध्यक्ष प्रो. श्रीराम सिंह ने पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अध्यक्षीय भाषण में अध्यक्ष प्रो. श्रीराम सिंह ने विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों को मृदा के महत्व को बताया। साथ ही मृदा का परीक्षण करा कर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें