फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 72 हजार अभिभावकों के खाते में नहीं भेजी गई यूनिफॉर्म की धनराशि, बिना जूता और स्वेटर के स्कूल जा रहे बच्चे

विज्ञापन
हलिया के सोनगढ़ा में नंगे पांव विद्यालय जाते बच्चे, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। ठंड का मौसम शुरू हो गया है। जिले के 72 हजार बच्चों के अभिभावकों के खाते में अभी तक यूनिफॉर्म की धनराशि नहीं भेजी गई है। इस कारण बच्चे बिना जूता-मोजा और स्वेटर के स्कूल आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में सुबह के समय अब ठंड पड़ने लगी है। जनपद के परिषदीय स्कूलों में 244494 बच्चों के खाते में दो सेट यूनिफॉर्म का पैसा भेजा जाना था। इस धनराशि से अभिभावकों को दो सेट यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा, बैग व स्टेशनरी का सामान खरीदना था। अभी तक धनराशि नहीं मिलने से वह इसे नहीं खरीद पा रहे हैं। जिले के हलिया, लालगंज, छानबे व अन्य कई विकास खंड में इस तरह की समस्या है। हलिया क्षेत्र मेंं बच्चों की संख्या अधिक है। जिले में वर्तमान में 1809 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसके लिए प्रति बच्चा 1200 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन


172494 विद्यार्थियों के खाते में धन भेज दिया गया है। शेष 72000 बच्चों के लिए सात बैच बना लिए गए हैं। शीघ्र ही उनके खाते में डीबीटी का पैसा पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

अरविंद कुमार, डीसी सामुदायिक सहभागिता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें