फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने युवक को रौंदा

Mon, 07 Nov 2016 12:10 AM IST
मिर्जापुर
विज्ञापन
बस व ट्रक की भिड़ंत में चालक समेत 11 घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रक के टायर में फंसे गिट्टी को निकालते समय क्षेत्र के बिल्लोकुंड  के पास रविवार की शाम पांच बजे सोनभद्र से गिट्टी लेकर आ रहे दस चक्का  ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में घटना स्थल पर ही ट्रक चालक की मौत हो  गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बता  दें कि आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना अंतर्गत भवनपुर गांव निवासी सुनील  यादव 20 वर्ष पुत्र रम्मत यादव सोनभद्र जनपद से अपने दस चक्का ट्रक पर  गिट्टी लोड कर आजमगढ़ जा रहा था।
विज्ञापन


रविवार की शाम पांच बजे ट्रक चालक सुनील  जैसे ही वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित बिल्लोकुंड गांव के पास  पहुंच कर ट्रक को सड़क किनारे खड़ा  किया। इसके बाद केबिन से नीचे उतरा और  लघुशंका के लिए चला गया। लौट कर आया तो खड़े ट्रक के पहियों में फंसे गिट्टी  देख सुनील उसे निकालने लगा तभी तेज गति से आ रहे एक अन्य ट्रक ने धक्का  मारते हुए उसको कुचल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही सुनील ने दम तोड़ दिया।घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को  सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें