फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय से इलाहाबाद तक बनेगी तीसरी लाइन

Fri, 27 Mar 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 रूट की व्यस्तता को देखते हुए मुगलसराय इलाहाबाद पर तीसरी लाइन बनाई जाएगी। लाइन बिछाने के लिए सर्वे का कार्य पूरा करते हुए स्टीमेट बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


स्टीमेट बनते ही बजट पास कराकर लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ट्रेनाें के संचालन में सुधार का प्रयास किया जा रहा है जिसमें काफी हद तक सफलता मिल गई है।

ये बातें एनसीआर के जीएम महेश मंगल ने गुरुवार को मिर्जापुर में निरीक्षण  के दौरान पत्रकाराें से कही।

बताया कि जल्द ही यात्रियाें को मुगलसराय इलाहाबाद के बीच विलंबित रही ट्रेनाें से निजात मिल जाएगा।  मुगलसराय इलाहाबाद लाइन देश के सबसे व्यस्ततम रूट में माना जाता है।
विज्ञापन


 गत कुछ दिनाें में मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर अन्य ट्रेनाें के ठहराव करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसको देखते हुए इस रूट पर तीसरी लाइन बिछाने का निर्णय लिया गया है।

लाइन बिछने से  ट्रेनों के विलंब से चलने की समस्या से निजात मिल जाएगी। ट्रेनें अपने समय से चलने लगेंगी। वर्तमान समय में ट्रेनाें के संचालन में सुधार लाने के लिए तीन नियम बनाए गए हैं, जिसमें इलाहाबाद या मुगलसराय से सबसे पहले मेल ट्रेन चलाई जा रही है।
विज्ञापन


इसके बाद सुपरफास्ट ट्रेनाें को छोड़ा जा रहा है। बीच बीच में मालगाड़ी भी चलाई जा रही है।

इस नियम के संचालन से काफी सफलता मिली है। इसके पूर्व ट्रेनें दो से चार घंटे तक लेट होती थीं लेकिन अब मात्र एक घंटे तक लेट हो रही है। कहा कि मुगलसराय से इलाहाबाद तक छोटे स्टेशनाें पर ट्रैक पर काफी समस्या है।

जिसको दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें