जमालपुर थाना क्षेत्र के कस्बा बाजार खेमई बरी बाजार निवासी प्रधान समेत चार घरों में घुसकर चोर ताबड़तोड़ चोरी की वारदातों को अंजाम देते हुए मंगलवार की रात करीब 15 लाख से अधिक का सामान चुरा ले गए। सुबह एक साथ कई घरों में चोरी होने की खबर लगते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस का सूचना दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अभी तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की थी जबकि शासन का निर्देश है कि ऐसे मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जाए।
खेमई बरी गांव निवासी सुजीत सिंह के परिवार के लोग मंगलवार की रात बिजली नहीं रहने पर अपने घर के बाहर सोए थे। इसी दौरान पहुंचे चोर पीछे के तीन दरवाजे तो तोड़कर मकान के अंदर घुस गए। पूरे कमरे का खंगालते हुए 22 हजार रुपया नगदी, पायल, मंगलसूत्र, आधा किलो चांदी, करधनी उठा ले गए। इसके बाद गांव के स्व छांगुर के घर में घुसकर उनकी बहू के कमरे में एक रिश्तेदार के बेटी की शादी में देने के लिए खरीदकर रखा गया झुमका, मंगलसूत्र, अगूंठी, 30 हजार रूपया नगद, पायल, चार अगूंठी सहित साड़ी का बाक्स उठा ले गए। वहां से चोरी करने के बाद आरोपी रामजी गोड़ पुत्र जवाहिर के मकान में घुसे और पूरे कमरे को बारी बारी से खंगाले हुए मंगलसूत्र, 10 हजार रुपया नगद, अंगूठी, लरी, पैजनी, साड़ी बाक्स चुरा ले गए। खेमई बरी गांव के प्रधान कमलेश पुत्र बेचू के घर में भी घुसकर ईट भटठे की कमाई का रखा एक लाख 84 हजार रुपये नगद, सोने का चेन, दो अगूंठी चोरों ने पार कर ले ए। सुबह कई घरों में चोरी की होने की जानकारी होते ही परिजन खोजबीन मेें निकले तो देखा कि सिवानों में बाक्स तोड़कर फेंका था। कई घरों में चोरी होने पर ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताई।