फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन सभागार में हुआ टेंडर मतदान

Sat, 19 Dec 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुुनाव के तहत शुक्रवार को संघ भवन सभागार में बार के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए टेंडर मतदान कराए गए।
विज्ञापन


मतदान के दौरान 335 सदस्यों ने प्रार्थना पत्र देकर संघ भवन में टेंडर मतदान किया। पूर्व में संघ के दस सदस्यों द्वारा संदेश वाहक टेंडर मतदान घर पर करने के लिए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था, जिनका घर पर मतदान कराया गया।

 टेंडर मतदान पूर्वान्ह 11 बजे से सांयकाल चार बजे तक हुआ। निर्वाचन अधिकारी मुक्तेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व निर्धारत कार्यक्रम के अनुसार संघ भवन परिसर में 19 दिसंबर को सुबह नौ बजे से सांयकाल चार बजे तक संघ के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद साढ़े चार बजे से मतगणना होगी, मतगणना समाप्त होने के पश्चात परिणाम घोषित करके सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें