फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद की टीम ने जीता उद्घाटन मैच

Sun, 15 Feb 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बापू उपरौध इंटर कालेज में शनिवार से दो दिवसीय राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। इलाहाबाद और लखनऊ बीच खेले गए उद्घाटन मैच में इलाहाबाद की टीम विजयी रही।
विज्ञापन


दूसरा मैच भदोही और मिर्जापुर की टीम के बीच खेला गया जिसमें भदोही ने जीत दर्ज की।

राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल एक सामाजिक शिक्षा है। इसमें भेदभाव नहीं होना चाहिए।

खेल का मैदान समाज को सामाजिक चरित्र देता है जिससे सीख लेकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की ऊर्जा मिलती है।

जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में वालीबाल प्रतियोगिता के आयोजन से युवाआें को नई प्रेरणा मिलती है।

खेल के माध्यम से ग्रामीण अंचलाें के खिलाड़ियाें को आगे बढ़ने का एक अच्छा मौका मिलता है। आयोजक ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक मनीष त्रिपाठी और गुलाब पांडेय रहे।
अतिथियाें का स्वागत भाजपा मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने किया। बता दें कि स्व. कालिका सिंह, स्व. विंध्यवासिनी प्रसाद पांडेय, स्व. शैलेंद्र सिंह की स्मृति में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता            में दो दर्जन से अधिक टीमें        प्रतिभाग कर रही हैं।

मैच में रेफरी की भूमिका पंकज सिंह ने निभाई। इस मौके पर संजय शर्मा, तूफानी यादव, श्याम नारायण पटेल, राजीव यादव, जंग बहादुर यादव, मान सिंह, पिंटू पांडेय,  विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें