फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्धनग्न होकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 06 Apr 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों की मांगें पूरी नहीं करने पर आठवें दिन शिक्षकों ने एएस जुबली इंटर कालेज में बने मूल्यांकन केंद्र के समक्ष अर्धनग्न होकर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। शिक्षकों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने एएस जुबिली इंटर कालेज में शर्ट उतार कर मूल्यांकन का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब तक सरकार शिक्षकों की मांगों को पूरा नहीं करेगी। शिक्षक मूल्यांकन बहिष्कार जारी रखेंगे।

 मंडल अध्यक्ष दौलत सिंह ने कहा कि जालौन में गिरफ्तार किए गए शिक्षकों को तत्काल रिहा किया जाए, अन्यथा शिक्षक आंदोलन को बाध्य होंगे।

शिक्षक नरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर राजेंद्र तिवारी, कपूरचंद्र केशरवानी, मोहन सिंह, दीपक सिंह, सतीश सिंह, दिनेश कनौजिया, प्रसून पुजारी, आलोक श्रीवास्तव, राजेश, रघुराज, महेंद्र आदि शामिल रहे।

 इसी क्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय के शिक्षकाें द्वारा भी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया गया।

एएस जुबिली इंटर कालेज में प्रांतीय कोषाध्यक्ष डा. श्याम नारायण तिवारी और मंडलीय मंत्री डा. संजय मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया और सरकार विरोधी नारे लगाए।

जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय और जिला मंत्री रमेश कुमार द्विवेदी ने बीएलजे इंटर कालेज में मूल्यांकन का बहिष्कार किया।

बहिष्कार करने वालों में दिनेश प्रताप सिंह, अजय तिवारी, पवन उपाध्याय, डा. राजेश शुक्ला, कुंवर मिश्रा, रमाशंकर तिवारी, प्रमोद मिश्रा, दीपक कनौजिया, सुदामा प्रसाद आदि रहे।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के संयोजक विनय सिंह के नेतृत्व में बीएलजे इंटर कालेज में शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


बहिष्कार करने वालों में कृष्ण गोपाल गुप्ता, प्रशांत वर्मा, बुद्धि नारायण दूबे, नर्वदेश्वर सिंह, राकेश बहादुर सिंह, नीतू मौर्या, उमा गुप्ता, जगदीश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें