मिर्जापुर। बहन के साथ शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोपी वारिस को पुुलिस ने सोमवार की सुबह रामबाग रैदानी कालोनी से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। क्षेत्र के तरकापुर मोहल्ले में शनिवार की रात को आग तापते समय मोहल्ले के मनीष गौड़ (20) का वारिस से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में युवक ने मनीष पर धारदार हथियार से हमला किया। पीड़ित मनीष गौड़ ने बताया कि वह आग ताप रहा था तभी वारिस आकर बोला कि चलो उसके साथ। वह शराब पीया था।
वह चाकू निकालकर पेट में मारने लगा तो बचाव किए तो हाथ में लगा। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि हमला करने वाले आरोपी वारिस पर हत्या के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घायल मनीष का बयान लिया गया। उसने बताया कि वारिस ने उससे कहाकि उसकी बहन से शादी करना है तो धर्म परिवतर्न कर लो। मना करने पर धारदार हथियार से हमला किया है। सोमवार की सुबह रामबाग रैदानी कालोनी के पास से वारिस को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।