मिर्जापुर। विंध्य बैडमिंटन एकेडमी के सदस्याें की बैठक मंगलवार को भरुहना स्थित एक लॉन में हुई। बैठक में राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर चर्चा हुई।
महासचिव प्रमोद चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 26 से 30 दिसंबर तक विंध्य बैडमिंटन एकेडमी के इंडोर हॉल में प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में 20 जिले मुजफ्फरनगर, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज से लेकर आस-पास के जिलों के महिला व पुरुष वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। बैठक में सुशील मौर्या, राजीव दुबे, अमरेश, गिरिजेश सिन्हा, सच्चिदानंद, हिमांशु शुक्ला, शैलेश आदि रहे। संवाद