फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: होली मिलन में गूंजा फाग का राग, उड़े अबीर-गुलाल

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज के सिलथरी पहाड़ी पर होली मिलन समारोह में मौजूद सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा के चुर्क मंडल की ओर से शुक्रवार को सिल्थरी पहाड़ी पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। दंतेश्वरी देवी धाम पर्यटन स्थल पर गायक कलाकारों ने फाग का राग छेड़ा। इस पर थिरकते हुए लोगों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए। एक-दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी। दंतेश्वरी देवी धाम सिल्थरी गांव की पहाड़ी के शिखर पर स्थित है। ऊंची पहाड़ी के शीर्ष से पूरे सोनभद्र का विहंगम नजारा दिखता है। रॉबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में जुटे लोगों ने होली मिलन में अबीर-गुलाल उड़ाते हुए एक-दूसरे के साथ खुशियां बाटी। विधायक ने कहा कि प्रकृति के संग होली मनाने के लिए इस पर्यटन स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके जरिए लोगों को इस स्थल की खूबियों से भी अवगत कराना है। कहा कि होली प्रेम बांटने का त्योहार है। हमें आपसी मतभेद भुलाकर अपनी एकजुटता को मजबूत बनाने की जरूरत है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, सीओ सिटी रणधीर मिश्र, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा सिंह, बलराम सोनी, अनूप तिवारी, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, प्रकाश केशरी, संतोष शुक्ला, विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें