फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मो रक्षति रक्षित: के भाव को आत्मसात करे और आगे बढ़े हिंदू समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में बुधवार को भगवान नरसिंह शोभा यात्रा समिति के तत्वावधान में रंगोत्सव होली के अवसर पर भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विंध्याचल विभाग के विभाग प्रचारक कौशल किशोर ने कहा कि हिंदू समाज “धर्मो रक्षति रक्षित:” के भाव को आत्मसात कर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि भगवान नरसिंह का दिव्य अवतार याद दिलाता है कि भक्त का विश्वास कभी व्यर्थ नहीं जाता। उनकी कृपा अधर्म पर धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देती है। प्रभु श्री नरसिंह की अनुकंपा से सभी के जीवन में साहस, संतुलन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रकाश बना रहे, यही प्रार्थना है। इससे पूर्व घंटाघर मैदान में भगवान नरसिंह की सजी झांकी की आरती कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कौशल किशोर, जिला प्रचारक रजत प्रताप, नगर प्रचारक अंजनी कुमार, नगर संघचालक अशोक कुमार सोनी, अध्यक्ष लखनलाल केसरवानी, गुंजन चौधरी ''गर्ग'', नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, इंजीनियर विवेक बरनवाल, और गौरव ऊमर ने आरती उतारी। इसके बाद शोभा यात्रा घंटाघर मैदान से निकलकर घंटाघर चौराहा, सिटी कोतवाली, बसनही बाजार, धुंधीकटरा, पानदरीबा, गुडहट्टी चौराहा से पक्की सरैया होते हुए पुनः घंटाघर मैदान में पहुँची। यात्रा के दौरान लोग अबीर-गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। रास्ते में हिंदू समाज के लोग अबीर-गुलाल, जलवर्षा, रंगवर्षा और पुष्पवर्षा करते हुए ठंडई व जलपान के साथ स्वागत कर रहे थे। इस अवसर पर विभाग धर्म जागरण संयोजक वीरेंद्र मौर्य, विभाग मार्ग प्रमुख शिवनारायण, विभाग घोष प्रमुख निलेश, भारतीय शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अलख नारायण पांडेय, सह जिला कार्यवाहक नीरज द्विवेदी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें