फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अक्तूबर से नहीं मिली दूसरी किस्त, रुका जोनल व बरातघर का काम

विज्ञापन
विंध्याचल के बरतर ​स्थित निर्माणाधीन जोनल कार्यालय, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर की दो महत्वपूर्ण योजना नगरोदय व वंदन योजना का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है जबकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है। नगरोदय योजना में अक्तूबर माह से दूसरी किस्त नहीं मिली है। इससे काम बंद होने के कगार पर है। इन दोनों योजनाओं को नगर के विकास व सुंदरीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। नगर पालिका की नगरोदय योजना के तहत दो करोड़ रुपये से नगर के घूरहुपट्टी में बरातघर का निर्माण होना था। इसके लिए सीएंडडीएस को कार्यदायी संस्था बनाया गया था लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हुआ। कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता तनवीर अहमद ने बताया कि इस योजना के लिए अभी तक सिर्फ 90 लाख रुपये ही जारी हुए हैं। अक्तूबर से इसकी दूसरी किस्त नहीं आई है । इसी प्रकार बरतर स्थित एसटीपी परिसर में नगर पालिका का जोनल कार्यालय बनाया जाना था। 60 लाख रुपये के बजट वाले इस कार्यालय का निर्माण भी अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इस कार्य को भी सीएंडडीएस को करना था लेकिन अभी यह भी आधा अधूरा ही है। सहायक अभियंता का कहना है कि इसके लिए भी अभी तक मात्र 27 लाख रुपये मिले हैं। इसमें भी अक्तूबर से दूसरी किस्त नहीं मिली है लेकिन इसकी ढलाई कर दी गई है। इसको इसी 30 जनवरी तक पूरा होना था लेकिन बजट के कारण अब कम से कम तीन महीने का समय अतिरिक्त मांगा जाएगा।
विज्ञापन

वंदन योजना का काम भी पिछड़ा-मिर्जापुर। वित्तीय वर्ष 2024- 25 में वंदन योजना के तहत एक करोड़ 70 लाख रुपये के बजट से घंटाघर परिसर का विकास व सुंदरीकरण होना था। इसके तहत घंटाघर की चहारदीवारी से सटी हुई 26 दुकानें बनवाई जानी थीं। इसके अतिरिक्त इसी योजना के तहत 60 लाख रुपये के बजट से ओझला पुल का सुंदरीकरण होना था। उसके भूमिगत कक्षों की मरम्मत व फैंसी लाइटें लगवाई जानी थी। ओझला पुल का काम तो तकरीबन पूरा है लेकिन घंटाघर का काम अभी शेष है। दुकानें बन गई हैं लेकिन उनकी फिनिशिंग नहीं हो सकी है। इसके साथ ही इंटरलाकिंग का काम अभी शुरु नहीं हुआ है। इसके साथ ही पेंटिंग आदि का काम भी कराया जाना था, वह भी अभी नहीं हो सका है। विभाग का कहना है कि बजट की कोई समस्या नहीं है। दावा किया गया कि पूरा कार्य मार्च 2026 तक पूरा हो जाएगा। नगर पालिका के नगर अभियंता विपिन मिश्रा ने बताया कि सभी कार्य अंतिम चरण में हैं, इसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें