जिगना/हलिया। विंध्याचल के विजयपुर कर्णावती नदी पर बने पुल पार करते समय बहकर लापता विजयपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य अशफाक अहमद उर्फ बाबू (45) की तलाश पूरे दिन होते रही। कहीं पता नहीं चला। वहीं दूसरी ओर अदवा नदी में मंगलवार को बहकर लापता हुए सोठिया खुर्द गांव निवासी धर्मराज (26) का बुधवार को दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका।लापता अशफाक अहमद विजयपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। मंगलवार को घर से अपने साथियों के साथ हलिया क्षेत्र में गए थे। वापस आने पर नदी में बाढ़ को देखते हुए अपनी बाइक मिश्रपुर में रखकर घर जा रहे थे। अशफाक तीन भाइयों में छोटे हैं। दुकान चला कर जीविकोपार्जन करते हैं। पत्नी सबीना आलम व तीन बेटियाें का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष विंध्याचल अजीत कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम लगी हुई। साथ में गैपुरा पुलिस तलाश करा रही है। संवाद