फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोबोट, पनडुब्बी के माॅडल बनाए

Tue, 03 Nov 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार नगर के प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शिक्षण संस्थान संत थामस इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को वार्षिक प्रदर्शनी अंतराग्नि में अपने हाथों से बनाए माडलों की प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन



इसका शुभारंभ पालिकाध्यक्ष हसीना बेगम और समाजसेवी मंसूर अहमद ने किया और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही देश और समाज का विकास होता है।


कहा कि पूर्व राष्ट्रपति वैज्ञानिक अब्दुल कलाम भी छोटे से गांव के रहने वाले थे। हर छात्र के अंदर एक प्रतिभा छिपी होती है। जरूरत है इसे बाहर लाने की जो शिक्षक करते हैं।


इस अवसर पर अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान आधारित हस्त निर्मित माडलों का निर्माण और सही संचालन कर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन



प्रदर्शनी में क्रियाशील माडल रोबोट, उष्मा गतिकी, सोलर कूकर, पनडुब्बी, हाइड्रोलिक लिफ्ट क्रेन और ब्रिज मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे। इसके अलावा फादर मेल्विन विल्सन डिसूजा और हेड मिस्ट्रेस सिस्टर लिजी के निर्देशन में आतंकवाद, प्रदूषण और समाज में तेजी से पनप रहे भ्रष्टाचार तथा धार्मिक उन्माद से लोगों को बचने और इस पर रोक लगाने हेतु विशेष रूप से तैयार की गई झांकी का बेहतरीन प्रस्तुतिकरण विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया।


प्रदर्शनी में सिद्धांत, शाश्वत, शान्या, सोमांशु, अर्पित गुप्ता, शिवम, अनुज, हेमंत, आदर्श, हर्षित सुंदरम के माडलों को सराहा गया। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश, थियोडोर स्टेनली, मणि त्रिपाठी, सिस्टर नवीना, अमला, आशालता, अमित, अभिषेक, विकास, श्वेता, संयोगिता, डेजिरी, विपिन, संजीता सहित अनेक शिक्षक व विद्यालय के छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें