पुलिस ने लालगंज थाना क्षेत्र के चितांग तिराहे के पास से ट्रक चालक को लूटने वाले एक गिरोह के तीन महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जब दो फरार कहो गए। पकड़े गए गिरोह के सदस्य महिलाओं को मोहरा बनाकर 12 दिसंबर की रात लालगंज के पास एक ट्रक चालक को रोका और चाकू दिखाकर उसके पास मौजूद पैसा व सामान लूट लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ये बातें पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने गुरुवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
एसपी ने बताया वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित तोफापुर गांव निवासी राकेश यादव पुत्र मिठाई ट्रक मालिक है। गत दिनों चालक के मौजूद न रहने पर राकेश खुद ट्रक चलाते हुए नागपुर माल लोड करने पहुंचा गया। वहां से सादा पेपर लोडकर बनारस आ रहा था। 12 जनवरी की रात जैसे ही लालगंज बैंक के पास पहुंचा कि एक युवती एक महिलाओं के साथ सड़क किनारे खड़ी थी। दोनों के इशारा करने पर चालक ने गाड़ी रोक दी। गाड़ी रोकते ही महिलाओं ने मिर्जापुर जाने की बात बताते हुए केबिन में बैठ गईं। जंगल में गाड़ी पहुंचने पर महिलाओं ने गाड़ी रोकवा ली। इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे गिरोह के चार सदस्य धारदार हथियार लेकर पहुंचे गए और चालक को धमकाते हुए उसके पास मौजूद 24 हजार रुपया, दो एटीएम, तीन डीजल कार्ड, मोबाइल समेत अन्य सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद गिरोह के सदस्य वहां से भाग निकले।
घटना के बाद चालक पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि लूट की खबर लगते ही मैने शहर कोतवाल सुरेंद्र तिवारी व लालगंज थानाध्यक्ष रविंद्र यादव तथा हलिया थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। गठित टीम सुरक्षा रसी में लगी थी कि गुरुवार को सूचना मिली की लूटरों को गैंग किसी वारदात को अंजाम देने के लिए चितांग तिराहे पर खड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रक लूट का एक गिरोह महिलाओं को मोहरा बनाते हुए उन्हें सड़क किनारे खड़ा कर रास्ते से आने जाने वाले ट्रकों को रोकवाता है। चालक जैसे ही महिलाआें के लालच में फंसकर ट्रक रोकता है तो उनके साथ मौजूद युवक चालकों को ब्लैकमेल कर तथा हथियार के बल पर लूट लेते हैं। लूटने के बाद चालक भी बदनामी के डर से कही शिकायत नहीं करते और चले जाते है।