आशा व एएनएम को टीबी रोग की जानकारी देते क्षय विभाग के सतीश यादव। स्रोत- क्षय विभाग
- फोटो : स्वयं
राजगढ़। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मिर्जापुर के राजगढ़ सीएचसी सभागार कक्ष में एएनएम, स्टाफ नर्स, आशा संगनी और आशाओं के साथ बैठक हुई। बैठक में देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए रोग संबंधी समस्त लक्षणों और सरकारी स्तर से उपलब्ध सभी सुविधाओं व बचाव को विस्तार पूर्वक बताते हुए ज्यादा से ज्यादा टीबी रोगियों की खोज कर उन्हें इलाज पर लाने का प्रस्ताव रखा। क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव ने कहा कि टीबी रोग जब हमारे समाज से पूर्ण रूप से समाप्त होगा। तभी हम आप सभी इसके प्रतिकूल प्रभाव से सुरक्षित रहेंगे। साथ ही सक्षम व सम्मानित व संवेदनशील व्यक्तियों से टीबी मरीजों के हित में नि:क्षय मित्र बनने के लिए आग्रह करें। कार्यक्रम में डॉ. पवन कश्यप, अजीत सिंह, राहुल सिंह, जेड अहमद, हेमलता, नीता आदि रहे।