फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयघोष के बीच किया गुरु दर्शन 

Wed, 20 Jul 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
सक्तेशगढ़ स्थित श्री परमहंस आश्रम में अपने भक्तों को प्रवचन देते स्वामी अड़गड़ानंद महाराज।
विज्ञापन
 गुरु चरणों की धूल को सिर माथे लगाने के लिए सक्तेशगढ़ स्थित आश्रम में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भक्ति की अथाह गंगा लहराने लगी थी। गुरु दर्शन की लालसा लिए आस्थावान आश्रम की ओर एक भाव से चले जा रहे थे। जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने अपने गुरु का दर्शन किया और प्रवचन सुनने के बाद प्रसाद ग्रहण कर प्रसन्न भाव से घरों की ओर रवाना हुए। 
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्वामी गड़गड़ानंद जी महाराज के आश्रम में मंगलवार को गुरु भक्ति का सागर हिलोरें मार रहा था। अपने परमपूज्य महाराज का दर्शन करने के लिए अधीर भक्तों की भीड़ से आश्रम परिसर में तिल रखने की जगह भी नहीं बची थी। लगभग दस से 12 लाख भक्तों ने सोमवार की आधी रात से मंगलवार की रात तक दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, राजस्थान और नेपाल तक से श्रद्धालुओं की भीड़ महाराज प्रभु के दर्शन को पहुंची थी।

सुबह दस बजे से आश्रम में प्रवचन का दौर चलता रहा जिसमें क ई महात्माओं ने प्रवचन कर लोगों को गुरुपूर्णिमा की महत्ता के बारे में बताया। सुबह से ही महाराज अड़गड़ानंद का दर्शन सुलभ होने लगा था। हर हर महादेव के बीच भक्तों ने अपने गुरु का दर्शन किया। भक्तों की सुविधा के लिए कई तरह की व्यवस्था की गई थी। प्रसाद के लिए पूड़ी सब्जी, बूंदी और हलवा बनाया गया था।  इस कार्य में हजाराें लोग लगे हुए थे। भीड़ अधिक न हो जाय इसके लिए राजगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को सिद्धनाथ की दरी के पास रोक दिया जा रहा था। चुनार की ओर से आने वाले वाहनों को जौगढ़ नदी के पास रोका जा रहा था। सुरक्षा को एसडीएम सदर, मड़िहान और चुनार के अलावा कई सीओ और इंस्पेक्टरों की तैनाती की गई थी। दवाइयों के कई स्टाल भी लगाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें