फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त है: नौशाद

विज्ञापन
मंडलस्तरीय कार्यकर्ता की बैठक को संबाे​धित करते बसपा के पूर्व एमएलसी सुबोध राम।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
मिर्जापुर। जंगीरोड स्थित एक लॉन में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में मिर्जापुर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पूर्व एमएलसी सुबोध राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी मुख्य मंडल प्रभारी नौशाद अली ने तीनों जिला एवं मंडल अध्यक्षों से बारी-बारी संगठनात्मक समीक्षा की।
विज्ञापन

नौशाद ने कहा भाजपा सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है। देश प्रदेश का माहौल खराब होता जा रहा है। कहा जब जब प्रदेश में बहन मायावती की सरकार रही यूपी में शासन, प्रशासन और अनुशासन देखने को मिलता था। कहा अगले वर्ष 2027 में मार्च या अप्रैल में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सेक्टर, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर 2027 के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।
बैठक को गुड्डू राम, पन्ना लाल भारती, महेंद्र भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष भगवानदास रत्ना, सुरेंद्र प्रसाद मौर्या, जिलाध्यक्ष अलगू राम भारती ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें